टीआरपी डेस्क। 5 November 2020 Rashifal: आइए जानते हैं आज आपके सितारे क्या कहते हैं। आज कार्तिक कृष्ण पक्ष, दिन-गुरुवार को आपका राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi) कैसा रहेगा।

मेष का राशिफल

मेष राशि के जातकों को भोग विलास के अवसर मिलेंगे। कामकाज आसानी से पूरे हो जाएंगे। साझेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन बहुत अच्छा है उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति के योग बनते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृषभ का राशिफल

वृष राशि के जातकों का ध्यान मनोरंजन की तरफ अधिक रहेगा। कामकाज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर बहुत अधिक एक्टिव रहेंगे। कामकाज पर फोकस कम होने की वजह से गलतियों की संभावना भी बन जाती है। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है। क्रोध से आपको बचना चाहिए।

मिथुन का राशिफल

मिथुन राशि के जातक कामकाज को पूरा करवाने के लिए कठोर रुख अख्तियार कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखना जरूरी रहेगा। एकांतवास लाभदायक सिद्ध होगा। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। घर से संबंधित सुख सुविधाओं पर धन खर्च होने की संभावना भी बन रही है।

See also  अब राष्ट्रपति चुनाव के बाद होगा महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का गठन

कर्क का राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए मनोकामना की पूर्ति कराने वाला दिन है। कामकाज में कलात्मकता रहेगी। छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान देते हुए अपने काम को कुशलता से पूरा करेंगे। आर्थिक लिहाज से भी अच्छा दिन है। अचानक बड़े लाभ की संभावना बन रही है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह का राशिफल

सिंह राशि के जातक लीक से हटकर काम करने पर अपना ध्यान देंगे। अप्रचलित तरीके से सफलता दिलाने में सहायक होंगे। कामकाज में नवीनता लाने के चक्कर में अनुचित साधनों का प्रयोग करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। आर्थिक लिहाज से अच्छा दिन है। भविष्य की लाभदायक योजनाओं पर धन खर्च करेंगे।

कन्या का राशिफल

कन्या राशि के जातक कामकाज के साथ स्वयं की पर्सनैलिटी को प्रभावशाली बनाने पर कार्य करेंगे। बातचीत से सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। भाग्य पूरी तरह आज आपके साथ है। जोश और कलात्मकता का संगम नई उपलब्धियां दिलाने वाला होगा। आर्थिक लिहाज से लाभदायक दिन है।

तुला का राशिफल

तुला राशि के जातक कार्यक्षेत्र में बैलेंस बनाने का प्रयास करेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ की अच्छी संभावनाएं मिल रही है। अवसर का लाभ उठाएं। कामकाज से संबंधित योजनाओं को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च होने की संभावना है।

See also  Horoscope 06 August 2022 : इन राशि वालों को आज रोजी-रोजगार में मिलेगी तरक्की, जानें क्या कहते है आपके सितारे

वृश्चिक का राशिफल

वृश्चिक राशि के जातक पूरी शिद्दत से अपने व्यापार व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करेंगे और उनकी मेहनत कामयाबी के नए रास्ते बनाने में सहायक होगी। लाभ की बहुत अच्छी संभावनाएं हैं। पार्टनर के साथ संबंधों में खटास रह सकती है। व्यावसायिक खरीद-फरोख्त पर धन खर्च होगा।

धनु का राशिफल

धनु राशि के जातकों के अधीनस्थ कर्मचारियों के द्वारा कामकाज में गलती की आशंका बन रही है। अपनी लीडरशिप में सहयोगियों के कामकाज पर पैनी नजर रखें ताकि नुकसान से बचा जा सके। आर्थिक लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। अपने प्रयासों से मान सम्मान तथा धन प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।

मकर का राशिफल

मकर राशि के जातकों को कामकाज में भ्रम की वजह से मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। जोखिमपूर्ण कार्यों से दूरी बनाए रखें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। आधुनिक विचार लाभ प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। यात्रा से संबंधित योजनाएं बनेगी।

See also  मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, डूबने से 8 लोगों की मौत

कुंभ का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के कामकाज से संबंधित योजनाएं लाभकारी रहेंगी। नया एग्रीमेंट साइन होने की संभावना बनती है। कोई बड़ी सफलता खुशियां दिलाने वाली होगी। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। अपनी इच्छा से खुशियां मनाने के लिए धन खर्च करेंगे।

मीन का राशिफल

मीन राशि के जातकों की साझेदारी से संबंधित कामकाज की योजनाएं गति प्राप्त करेंगी। कार्यस्थल पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। मान सम्मान व शोहरत मिलने की संभावना है। कामकाज से संबंधित छोटी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। आपके प्रयास धनदायक बनेंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।