टीआरपी न्यूज़। एक गांव में एक पार्टी में ऐल्कोहॉल खत्म होने पर लोग हैंड सैनिटाइजर (sanitizer) पीने लग गए। यह कदम उनके लिए भारी पड़ गया और सात लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग कोमा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के तातिन्सकी जिले के तोमतोर गांव में 9 लोग पार्टी कर रहे थे। पार्टी में शामिल लोगों ने जो सैनिटाइजर पिया वह 69% मेथनॉल था जिसे महामारी के दौरान हैंड क्लीनर के तौर पर बेचा जा रहा था।

सैनिटाइजर से पॉइजनिंग का आपराधिक केस दर्ज किया गया

डेलीमेल की रिपोर्ट में बताया गया है कि सबसे पहले तीन लोगों की मौत हो गई और बाकी 6 को एयरक्राफ्ट से क्षेत्रीय राजधानी याकुत्स्क ले जाया गया। बाद में चार और लोगों की मौत हो गई। फेडरल पब्लिक हेल्थ वॉचडॉग Rospotrebnadzor ने बताया है कि सैनिटाइजर से पॉइजनिंग का आपराधिक केस दर्ज किया गया है।

सरकार की अपील: न पिएं सैनिटाइजर

रूस की सरकार ने लोगों से स्थानीय रूप से बनाए गए सैनिटाइजर न पीने के लिए कहा है। रूस में अब तक कोरोना वायरस इन्फेक्शन के 20, 64,748 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 35,778 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दुनियाभर में 5. 8 करोड़ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 13. 8 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

See also  कोरोना: छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में खुद ही बनाए जाएंगे सैनिटाइजर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।