टेक डेस्क। इंस्टेंट मैसेजिंग एप्प Whatsapp ने इसी माह के शुरुआत में डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर ( Whatsapp Disappearing message feature ) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया था। अब इस फीचर को भारतीय यूजर्स के लिए एंड्रॉयड और iOS प्लैटफोर्म पर जारी कर दिया गया है।

इस फीचर की खासियत है कि इसे एक्टिवेट करने के बाद व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज, फोटो और वीडियो एक सप्ताह के बाद खुद-ब-खुद गायब हो जाएंगे।

इस तरह एक्टिवेट करें Whatsapp Disappearing message feature

  • इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए व्हाट्सएप्प को ओपन करें।
  • जिस कॉन्टैक्ट के लिए आप डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर को एक्टिवेट करना चाहते हैं, उसे ओपन करें।
  • अब उस कॉन्टैक्ट के नाम पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने उसका व्हाट्सएप अकाउंट ओपन हो जाएगा।
  • यहां आपको डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको ऑन और ऑफ की ऑप्शन दिखाई देगी, यहां आपको ऑन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब यह फीचर एक्टिवेट हो जाएगा और भेजे गए मैसेज-फोटो और वीडियो 7 दिन के बाद खुद-ब-खुद गायब हो जाएंगे।
See also  Corona in Chhattisgarh : राजधानी रायपुर में 462,प्रदेश में 2272 नए पॉजिटिव,सबसे ज्यादा 462 मरीज रायपुर जिले से