टीआरपी न्यूज डेस्क। अगर पिता का अपने बच्चों से भरोसा उठ जाए तो वो ऐसा ही फैसला लेगा जिसकी चर्चा इन दिनों तेज है।

दरअसल छिंदवाड़ा जिले के चांद तहसील के बदीबाबा गांव निवासी ओम नारायण वर्मा ने एक अजीबोगरीब फैसले में अपनी इच्छा से अपनी कुल संपत्ति का आधा हिस्सा कुत्ते के नाम कर दिया। उसका कहना है कि उसे अपने बच्चों पर भरोसा नहीं है, लिहाजा वह अपनी संपत्ति पत्नी और पालतू कुत्ते के बीच बांट रहा है। उसने बकायदा इसे अपनी वसीयत में लिखकर नोटरी से रजिस्टर्ड भी करवा लिया है।

ओम नारायण वर्मा की चार बेटियां और एक बेटा है। लेकिन वह अपने बच्चों से नाखुश रहता है। ऐसे में उसने तय किया है कि वह अपनी 18 एकड़ भूमि को पत्नी और अपने पालतू कुत्ते के बीच समान रूप से बांट देगा।

कुत्ते की देखभाल करने वाला होगा उसकी संपति का मालिक

उसने यह भी तय किया है कि उसके कुत्ते की जो भी देखभाल करेगा, वह कुत्ते की मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति का मालिक बनेगा। इसकी वजह से यह कुत्ता बहुत महत्वपूर्ण हो गया है।

See also  अजब गजब छत्तीसगढ़ : हिंदी मीडियम वाले शिक्षक पढ़ा रहे हैं अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में,शिक्षा विभाग ने खर्च कर दिए सवा करोड़

उसके इस फैसले की गांव में काफी चर्चा है। स्थानीय मीडिया को ओम नारायण वर्मा ने बताया कि यह उसका अंतिम फैसला है। इसीलिए वह अपनी मृत्यु से पहले इस वसीयत को कोर्ट में नोटरी से नियमानुसार रजिस्टर्ड करा लिया है। उसने कहा कि बच्चों पर भरोसा नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…