रायपुर। राजधानी में कैंसर के मरीज ने एम्स अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मामला शुक्रवार रात का है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया, उसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव निवासी 23 वर्षीय भोजकुमार साहू ने कल रात दूसरी मंजील से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक भोजराम कैंसर से पीड़िता था। 9 दिसंबर को 23 वर्षीय कैंसर पीड़ित भोज कुमार साहू को एम्स में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था।

थाना प्रभारी भरत के अनुसार मृतक के कैंसर का ऑपरेशन हाल ही में हुआ था। मगर इन्फेक्शन ठीक होने का नाम नहीं ले रहा था, इन्फेक्शन की वजह से उसे बेहद दर्द होता है। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।

आपको बता दें कि एम्स अस्पताल के परिसर में मरीजों द्वारा अपनी जान देने का यह मामला पहला नहीं है। इससे पहले कोरोना के मरीज भी अपनी जान दें चुके हैं।

See also  ऊर्जा संरक्षण की दिशा में अग्रसर हो रहा है प्रदेश, 2 चक्रों में बचाएं 2.198 मिलियन टन ऊर्जा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…