गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/रायपुर। Chief Minister Bhupesh Baghel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को प्रदेश के नवगठित गौरेला.पेण्ड्रा.मरवाही जिले के प्रवास के दौरान मरवाही विकासखंड के ग्राम दानीकुण्डी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कोटमी उपतहसील को तहसील बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गौरेला.पेण्ड्रा.मरवाही को जिला बनाकर इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया है। नए जिले के रूप में अस्तित्व में आते ही गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही क्षेत्र में अधिकारियों की नियुक्ति और नए कार्यालय स्थापित करने का कार्य बड़ी तेजी से हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमने नवगठित जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है और जनभावनाओं के अनुरूप गौरेला.पेण्ड्रा.मरवाही के विकास के लिए आगे भी सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार का संकल्प यहां के किसानों, मजदूरों और गरीबों का विकास करना है। सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ करने के साथ समर्थन मूल्य में धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और मनरेगा के माध्यम से किसानों, मजदूरों को लाभान्वित किया गया है।

See also  37 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, आदेश जारी…

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरेला.पेण्ड्रा.मरवाही जिला प्राकृतिक दृष्टिकोण से बहुत ही सुंदर है, यहां अनेक ऐतिहासिक महत्व के धरोहर तथा पर्यटन एवं धार्मिक स्थल है। इस क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवनदायिनी अरपा नदी इस जिले से निकलती है। उन्होंने कहा कि अरपा महोत्सव का जिले में आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजमेरगढ़ में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से बैगा कुटीर निर्माण ,जिले में ब्लड बैंक स्थापित किये जाने, ग्राम धनौली में वन प्रसंस्करण केंद्र, बचरवार-कोटखर्रा मार्ग निर्माण, निमधा से दरमोहली मार्ग निर्माण की घोषणा, कोटखर्रा बचरवार मार्ग में तिपान नदी में पुल निर्माण की घोषणा भी की।

इस अवसर परविधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि नवगठित जिले के सर्वांगीण विकास हेतु शासन प्रयासरत है और भविष्य में भी जिले में विकास की गति तीव्र हो, यह प्रयास किया जाएगा।

जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला बनने के बाद क्षेत्र के विकास की गति बेहद तीव्र हुई है और बहुत ही कम समय में जिले ने विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श किया है।

See also  छत्तीसगढ़ में अब तक 756.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, देखें सभी जिलों का हाल…

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है और भविष्य में भी बड़ी तेजी से अंचल का विकास हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। सांसद ज्योत्स्ना महंत ने भी जनसमूह को संबोधित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…