international market today Gold Price Today
इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के रेट में आई गिरावट, जानें क्या हैं आज का भाव

नई दिल्ली। Gold Price Today डीजल पेट्रोल में जहां आग लगी हुई है वहीं 15 फरवरी से लेकर 19 फरवरी 2021 तक देश में सोने की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोना आठ माह के निचले स्तर पर पहुंच गया।

विश्लेषकों के अनुसार, मजबूत अमेरिकी डॉलर और कोविड-19 टीकाकरण अभियान से घरेलू बजार में पीली धातु सस्ती हुई। कमजोर वैश्विक दरों से भारत में भी सोना सस्ता हुआ।

जानें पूरे सप्ताह कितना सस्ता हुआ सोना

15 फरवरी 2021

कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपए के मूल्य में सुधार के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 15 फरवरी 2021 यानी सोमवार को सोना 19 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 46,826 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि, चांदी 646 रुपए के लाभ के साथ 69,072 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,819 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 27.48 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

See also  छत्तीसगढ़ में एक और हाथी की मौत,कोरबा में फिर तालाब के किनारे मिला हाथी के बच्चे का शव

16 फरवरी 2021

मंगलवार को सोना नौ रुपए की मामूली गिरावट के साथ 46,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी 95 रुपए के लाभ के साथ 69,530 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,821 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 27.60 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

17 फरवरी 2021

बुधवार को सोना 717 रुपए की गिरावट के साथ 46,102 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी की बात करें, तो यह 1274 रुपए की गिरावट के साथ 68,239 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,786 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 27.10 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

18 फरवरी 2021

गुरुवार को सोना 320 रुपए की गिरावट के साथ 45,867 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इस दौरान चांदी 28 रुपए की मामूली तेजी के साथ 68,283 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,780 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 27.16 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

See also  CS आरपी मंडल ने गिरवा दी अपने ही बंगले की दीवार, बोले-नागरिक की सुविधा सर्वोपरि

19 फरवरी 2021

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोना 239 रुपए की गिरावट के साथ 45,568 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। कल चांदी 723 रुपए की गिरावट के साथ 67,370 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,774 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 26.94 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

इसलिए प्रभावित होती है सोने की कीमत

अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा और अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव आता है। विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत पर सबसे बड़ा कारक वैक्सीन के मोर्चे पर प्रगति है। 

2020 में 25 फीसदी बढ़ा था सोना


कोरोना के आर्थिक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए साल 2020 में बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन से सोने को फायदा हुआ है। 2020 में यह 25 फीसदी बढ़ा है। महंगाई और मुद्रा में गिरावट के खिलाफ सोने को बचाव के रूप में देखा जाता है। चांदी की बात करें, तो इस दौरान इसमें 50 फीसदी की तेजी आई थी।

See also  Corona Update : कोरोना का फिर बढ़ रहा कहर! बीते 24 घंटे में मिले 2,527 नए मामले, 33 लोगों की हुई मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…