मुकेश अंबानी के घर के बाहर जैश-उल-हिंद के आतंकियों ने रखा विस्फोटक
image source : google

टीआरपी डेस्क। मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने के मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार, आतंकी संगठन जैश-उल-हिंद ने अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी ली है। वहीं घटना की जिम्मेदारी लेते हुए जैश-उल-हिंद ने कहा कि बिग पिक्चर आना अभी बाकी है। फिलहाल इस मामले की जांच एनआईए और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही हैं।

जांच एजेंसी को किया चैलेंज, कहा- ‘यह सिर्फ ट्रेलर है’

इस संगठन ने घटना से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में जांच एजेंसी को चैलेंज किया है और पैसों की डिमांड की गई है। इसमें लिखा है, ‘यह सिर्फ ट्रेलर है और पिक्चर अभी बाकी है। रोक सको तो रोक लो। तुम कुछ नहीं कर पाए थे, जब हमने तुम्हारी नाक के नीचे दिल्ली में हिट किया था, तुमने मोसाद के साथ हाथ मिलाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। तुम्हें मालूम है तुम्हें क्या करना है। बस पैसे ट्रांसफर कर दो, जो तुम्हें पहले बोला गया है।’

See also  Encounter News : दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, भाग निकले नक्सली, सर्च जारी

‘TERROR AT AMBANI HOUSE’ के टाइटल वाले मेसेज में आतंकवादियों ने लिखा है कि आप जानते हैं कि क्या करना है। जो पैसे आपसे देने के लिए कहे गए हैं वह ट्रांसफर करें और अपने ‘फैट किड्स’ के साथ खुशी से रहें।

क्राइम ब्रांच और एनआईए मिलकर कर रही जांच

आपको बात दें, इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और एनआईए दोनों मिलकर जांच कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने पहले ही मामले में टेरर ऐंगल का अंदेशा जताया था। लेकिन किसी आतंकवादी संगठन की ओर से जिम्मेदारी न लेने से पुलिस साफतौर पर इसकी पुष्टि नहीं कर रही थी।

साथ ही इलाके में लगे एक सीसीटीवी फुटेज में कार पार्क करते एक संदिग्ध को भी देखा गया। उसने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। पुलिस ने संदिग्ध की शिनाख्त कर ली है और मामले में उसके कनेक्शन की जांच में लग गई है। पुलिस को ऐसी जानकारी भी मिली है कि कार में जो विस्फोटक इस्तेमाल किया गया है वह कानपुर में बना है।

See also  'मैनेजरों को ठिकाने लगाना शुरू करेंगे…'रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

पुलिस ने विस्फोटक निर्माण कंपनी से विस्तृत जानकारी ली है। कार में जो धमकी भरा लेटर मिला था, वह गुजराती भाषा में था। वहीं आतंकी संगठन ने मामले की जिम्मेदारी लेते हुए जो अपना संदेश जारी किया है वह अंग्रेजी में है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन से भरी कार बरामद हुई थी। पुलिस ने बताया कि ढाई किलोग्राम वजन की 20 जिलेटिन की छड़ी कार से बरामद हुई थी, जो तकरीबन 3 हज़ार स्क्वायर फीट के परिसर को दहलाने के लिए काफी है। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया।

मुंबई पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी लगाकर चेकिंग अभियान चला रही है। अंबानी के घर से कुछ फासले की दूरी पर मिली जिलेटिन से भरी स्कॉर्पियो में एक धमकी भरा खत भी मिला। इस खत में लिखा था, ‘मुकेश भैया ऐंड नीता भाभी, ये तो ट्रेलर था। पूरी पिक्चर अभी बाकी है। हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है।’

See also  करंसी नोटों से फैल सकता है कोरोना वायरस, आरबीआई के जवाब से आपभी हो जाएं अलर्ट

संगठन ने इजराइली दूतावास पर हमले की ली थी जिम्मेदारी

बता दें कि जैश-उल-संगठन वही संगठन है जिसने हाल ही में दिल्ली में इजराइली दूतावास के सामने विस्फोट कराया था। उस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए भी संगठन ने टेलिग्राम पर एक संदेश जारी किया था। मेसेज में सबसे ऊपर ‘A STRIKE IN THE HEART OF DELHI’ लिखा था।

इस मेसेज के आखिर में भी यही धमकी दी गई है कि यह तो अभी सिर्फ शुरुआत है…आगे हम भारत के बड़े शहरों को टारगेट करेंगे। धमाके वाली जगह पर जांच का फोटो भी संगठन ने मेसेज के साथ पोस्ट किया है। सूत्रों की मानें, ‘जैश उल हिंद’ नाम का संगठन ‘जैश-उल-अद्ल’ की आइडियोलॉजी से जुड़ा हो सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…