छत्तीसगढ़ में सड़ी-गली अवस्था में मिली पुलिस कांस्टेबल की लाश

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुलिस लाइन के पास सड़ी-गली अवस्था में एक पुलिस कांस्टेबल के शव मिलने से सनसनी मच गई है. पुलिस लाइन के पास झाड़ियों में सोमवार रात पुलिस कांस्टेबल का शव मिला है. शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि कांस्टेबल की कई दिन पहले मौत हो चुकी होगी.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस कांस्टेबल 5 दिन पहले अपने गांव जाने के लिए निकले थे। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदो निवासी पुलिस कांस्टेबल केशव प्रसाद खलखो पुलिस लाइन में पदस्थ थे और वहीं क्वार्टर में अकेले रहते थे। वह 6 मार्च को गांव जाने के लिए क्वार्टर से निकले थे। इसके बाद सोमवार देर शाम उनका शव पुलिस लाइन के पास ही रेंजर ऑफिस के सामने झाड़ियों में पड़ा मिला। बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कांस्टेबल की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

See also  उत्तराखण्ड तक फैली छत्तीसगढ़ के बरगद की जड़ें, IPS श्वेता चौबे मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित…

इसी साल रिटायरमेंट था कांस्टेबल का

बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन से करीब 15-20 किमी दूर उनका गांव है। इसी साल कांस्टेबल केशव प्रसाद खलखो का रिटायरमेंट भी होना था। मामले में ज्यादा जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…