भारत में 5G के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं, तीन महीने में लग सकता है नेटवर्क
भारत में 5G के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं, तीन महीने में लग सकता है नेटवर्क

बिजनेस डेस्क। दूरसंचार उद्योग के विशेषज्ञों के मुताबिक भारत दूरसंचार के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आने वाली है। दरअसल भारत में 5जी नेटवर्क तीन महीने में लगाया जा सकता है। लेकिन, यह सीमित क्षेत्रों में ही होगा। उनके मुताबिक इस तकनीक को समर्थन के लिए ऑप्टिकल फाइबर आधारित ढांचा अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। इसलिए इस क्षेत्र में अभी और काम करने की जरूरत है।

5G नेटवर्क पर निर्णय न लेने पर अगली पीढ़ी को नहीं मिल पाएगा लाभ

नोकिया इंडिया में मार्केटिंग और कॉरपोरेट अफेयर्स के प्रमुख अमित मारवाह का कहना है कि भारत को 5जी सेवाओं के नेटवर्क पर ठोस निर्णय लेना होगा। अन्यथा, वह अगली पीढ़ी की तकनीक का लाभ लेने से चूक जाएगा। मारवाह ने कहा, ‘‘यदि हम जल्द 5जी शुरू नहीं करते हैं, तो संभवत: चूक जाएंगे। 5जी ऑपरेटरों के लिए पैसा बनाने को बिक्री चैनल नहीं है। यह देश और दुनिया में नए आर्थिक मूल्य के सृजन के लिए समय की जरूरत है।’’

See also  CBI द्वारा गिरफ्तार DRM सौरभ जगदलपुर रेल लाइन में हो रहे काम के एवज में ले रहे थे रिश्वत, मुंबई दौरे में मिली रकम और टीम ने मौके पर किया ट्रैप

स्थानीय स्तर पर विनिर्मित उपकरणोंका हो इस्तेमाल : चेयरमैन संदीप अग्रवाल

दूरसंचार निर्यात संवर्द्धन परिषद के चेयरमैन संदीप अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि 5जी में स्थानीय स्तर पर विनिर्मित उपकरणों का इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा उद्देश्य से इसका नियंत्रण भारत के पास होना चाहिए।

खुद नहीं बना सकते पूरी तकनीक

दूरसंचार क्षेत्र कौशल परिषद के अरविंद बाली ने कहा कि देश समूची तकनीक खुद नहीं बना सकता। उसे दूसरों का समर्थन लेने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना भारत को आत्मनिर्भर बनाने तथा रोजगार के अवसरों के सृजन की दृष्टि से सही दिशा में एक कदम है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…