वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: कृष्णा, सूर्यकुमार पहली बार शामिल, पृथ्वी शॉ को जगह नहीं
वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: कृष्णा, सूर्यकुमार पहली बार शामिल, पृथ्वी शॉ को जगह नहीं

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले वन-डे टीम का भी ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने शुक्रवार की सुबह 18 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की।

टीम में कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और टी-20 डेब्यू में अर्धशतक ठोकने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम में पहली बार जगह मिली है।

हाल ही में शादी करने वाले जसप्रीत बुमराह अभी भी छुट्टी पर ही चल रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ टीम में वापसी करने में नाकाम रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  सूर्य ग्रहण की वजह से बदलेगा इस मैच का शेड्यूल?

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।