तीरथ सिंह
VIDEO : भैया इसमें दोष किसका है… उसने 20 पैदा किए… आपने दो किए

टीआरपी डेस्क। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का हाल ही में फटी जींस पर आया विवादित बयान अभी शांत हुआ नहीं कि एक और बयान सुर्ख़ियों में आ गया है. उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा बांटे गए अनाज को लेकर बड़ा बयान दिया है.

एक क्विंटल अनाज क्यों दिया गया?

रविवार को रामनगर पहुंचे सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘लोगों में सरकार द्वारा बांटे गए चावल को लेकर जलन भी होने लगी कि दो सदस्यों वालों को 10 किलो जबकि 20 सदस्य वालों को एक क्विंटल अनाज क्यों दिया गया ? उन्होंने कहा की  ‘भैया इसमें दोष किसका है, उसने 20 पैदा किए, आपने दो किए, तो उसको एक क्विंटल मिल रहा है, इसमें जलन काहे का। ‘ 

इस बयान से सुर्खियों में आए थे सीएम

मुख्यमंत्री ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृति विषय पर आयोजित कार्यशाला में विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि जब वह युवाओं को फटी जींस पहनकर घूमते देखते हैं तो उन्हें आश्चर्य होता है। उन्होंने एक संस्मरण का जिक्र करते हुए कहा कि वह जयपुर से दिल्ली की फ्लाइट पर बैठे हुए थे। उनके बगल में एक महिला बैठी हुई थी।

See also  NIA ने की 6 राज्यों में छापेमारी, मिले ISIS से जुड़े कई दस्तावेज़

महिला एक एनजीओ चलाती थीं, जबकि उसके पति एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। उस महिला ने पांव में गमबूट और घुटनों में फटी जींस पहनी हुई थी। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, एनजीओ चलाती हैं, पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं, घुटने फटे दिख रहे हैं, समाज के बीच में जाती हैं, बच्चे साथ में है। क्या संस्कार दे रही हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…