'छत्तीसगढ़ को दारू की नहीं, दवा और दुआ की जरूरत' -प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी
image source: google

टीआरपी डेस्क। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अमित जोगी ने 18- 44 वर्ष आयु वर्गों के बीरगांव स्थित आडवाणी स्कूल टीकाकरण केंद्र में कतार में लगकर अपनी बारी आने के बाद टीका लगवाया।

इस दौरान टीकाकरण केंद्र की अव्यवस्था, कोरोना संक्रमण को बढ़ावा देने वाली लगभग 4000 लोगों की भीड़ और लंबी लाइन पर चिंता व्यक्त करते हुए अमित जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ की सरकार एक तरफ तो ऐसे समय में शराब की ऑनलाइन सेवा देना चाहती है जब छत्तीसगढ़ को दवा और दुआ की जरूरत है।

लोग बेड, वेंटिलेटर इंजेक्शन, दवा के लिए तरस रहे हैं कोरोना संक्रमण ने 10,000 से ज्यादा लोगो को लील चुका है। वहीं दूसरी तरफ जीवन रक्षक वैक्सीन को लगाने के लिए ऑनलाईन पंजीयन के बजाय जनता को टीकाकरण केंद्र में भौतिक रूप से उपस्थित होकर लाइन लगाने की जरूरत पड़ रही है जो उनके जीवन के साथ खिलवाड़ है।

See also  बीएसआई ने जारी की पानी की रैंकिंग, मुंबई का पानी सबसे शुद्ध तो दिल्ली का सबसे खराब,जानें हमर रायपुर के रैंकिंग

अमित जोगी ने सरकार की जनविरोधी नीति पर सवाल उठाते हुए कहा इन्हें कोरोना मरीजों से ज्यादा शराबियों की चिंता है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। अच्छा होता सरकार कोरोनाकाल मे पूर्ण शराब बंदी कर देती। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था करती।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।