कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला
कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला

जांजगीर-चांपा। आईएएस जितेन्द्र शुक्ला ने मंगलवार को जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। उन्हें निवर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिले का प्रभार सौंपा। निवर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार एवं जिला कार्यालय के अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

आईएएस जितेन्द्र शुक्ला 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे संचालक नगर एवं ग्राम निवेश,संचालक लोक शिक्षण तथा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ थे। शुक्ला विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात शुक्ला का प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों ने क्रमबद्ध बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। नवपदस्थ कलेक्टर शुक्ला ने सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर एसपी पारूल माथुर, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर सचिन भूतड़ा, सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

See also  टीआरपी महिला दिवस स्पेशल : तीन बहनें, तीनों IAS अफसर और तीनों ही बनीं मुख्य सचिव

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।