अधिकतम गति सीमा
जानिए दोपहिया से लेकर इन वाहनों के लिए निर्धारित अधिकतम गति सीमा

टीआरपी डेस्क। दिल्ली की सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार पर एक बार फिर ब्रेक लगा दिया गया है। दोपहिया वाहनों से लेकर ऑटो, कार और ट्रकों तक के लिए अधिकतम गति सीमा तय कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई लिस्ट में अलग-अलग रोड का नाम दिया गया है और वहां कौन सा वाहन कितनी गति से चल सकता है, उसकी जानकारी दी गई है।

ये जानकारी साझा करते हुए यातायात पुलिस ने बताया है कि मोटर व्हीकल की अधिकतम स्पीड लिमिट में बदलाव किया गया है। इसके अनुसार नई लिस्ट के अनुसार, कार, टैक्सी या कैब की अधिकतम स्पीड 60 से 70 किमी प्रति घंटा रखी गई है। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम गति 70 किमी प्रति घंटा रखी गई है, लेकिन कुछ इलाके जो अधिक संवेदनशील हैं वहां 60 किमी प्रति घंटा ही अधिकतम स्पीड है।

वहीं, दो पहिया वाहनों की अधिकतम स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटा रखी गई है, जबकि तीन पहिया वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड 40 किमी प्रति घंटा है।

See also  अब बिजली के खंभों व ट्रैफिक सिग्नल पर भी लगेंगे 5G के उपकरण, ट्राई ने की सिफारिश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर