ACB Breaking - रंगे हाथ पकड़ा गया घूसखोर CEO, पंचायत सचिव की शिकायत पर ACB ने की कार्रवाई
ACB Breaking - रंगे हाथ पकड़ा गया घूसखोर CEO, पंचायत सचिव की शिकायत पर ACB ने की कार्रवाई

बलौदाबाजार। एसीबी की टीम ने जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के CEO कुलेश्वर गायकवाड़ को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत जमगहन के सचिव की शिकायत पर की गई।

20 हजार रूपये की ली रिश्वत

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत जमगहन के सचिव राजेंद्र कुमार यदु ने ACB से शिकायत की थी कि बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के CEO कुलेश्वर गायकवाड़ द्वारा कार्य के लिए फंड स्वीकृति के दौरान रिश्वत की मांग की जाती है। ACB ने रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि के बाद सचिव राजेंद्र कुमार को 20 हजार रूपये लेकर CEO गायकवाड़ के निवास पर भेजा, यहां रिश्वत की रकम देते ही ACB की टीम ने कुलेश्वर गायकवाड़ को धर दबोचा। फ़िलहाल ACB की कार्रवाई जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  CG News : साइंस कॉलेज मैदान में 2 दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का होगा भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर…