Chhattisgarh Unlock- इस जिले में रात 8 बजे तक पान के ठेले, गुपचुप चाट, पकौड़ी, पाव भाजी की भी खुलेंगी दुकानें

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में अब दुर्ग जिला भी संडे अनलॉक हो गया है। जिले में शाम 7 बजे की जगह रात 8 बजे तक दुकानें खुल सकेंगी। पहले संडे को दोपहर 2 बजे तक ही मार्केट खोलने के आदेश थे। लेकिन दुर्ग कलेक्टर ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार रात 8 बजे के बाद अगली सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का पालन करना होगा। नई गाइडलाइन के मुताबिक शहर में सभी दुकानें सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क और जिम शॉपिंग मॉल, ठेला-गुमटी, सुपर, मार्केट, सुपर बाजार, अनाज मंडी,सब्जी मंडी, क्लब, शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

इन पर पाबंद जारी

  • शहर के स्विमिंग पूल, वाटर पार्क, सिनेमा हॉल, थियटर सब बंद रहेगे।
  • सभी स्कूल, कॉलेज, स्टूडेंट के लिए बंद रहेंगे।
  • सभी प्रकार के सभा जुलूस, धरना-प्रदर्शन, सामाजिक राजनीतिक, धार्मिक, कार्यक्रमों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
  • सभी रिसोर्ट, सांस्कृतिक एवं पर्यटक स्थल जैसे शहीद पार्क सेक्टर-5 और मैत्री गार्डन अभी आम लोगों के लिए बंद रहेगे।
See also  बलौदाबाजार हिंसा मामले में 3 अक्टूबर तक पुलिस पेश करेगी चालान

यह छूट मिलती रहेगी

  • जिला प्रशासन ने नए आदेश के मुताबिक सभी दुकानें, शॉपिंग मॉल, कामर्शियल कॉम्प्लेक्स खुलेंगे।
  • सुपर मार्केट, सुपर बाजार, डिपार्टमेंटल स्टोर, फल-सब्जी मंडी, आनाज की सभी तरह की दुकानें और मार्केट खुलेंगे।
  • पान के ठेले, गुपचुप चाट, पकौड़ी, पाव भाजी की भी दुकानें खुलेंगी।
  • शहर में सभी तरह के शोरुम, क्लब, शराब दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, बच्चों के पार्क और जिम खुलेंगे।
  • लड़के या लड़की के घर पर फिर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किसी होटल या मैरिज हॉल में अब 10 की जगह 50 लोगों की अनुमति के तहत कार्यक्रम हो सकेंगा।
  • रात 10 बजे तक होटल या रेस्टोरेंट से अब ऑनलाइन पार्सल के अलावा, काउंटर से पार्सल भी लिया जा सकेगा। सीटिंग कैपेसिटी का 50% लोग यहां बैठकर खा सकेंगे।
  • थोक माल, वेयर हाउस, कार्गो, फल, सब्जी की लोडिंग, अन लोडिंग की अनुमति निर्धारित समय के लिए रहेगी।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।