भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस की माहिला सांसदों का पुतला जलाने का किया प्रयास, पुलिस से हुई झूमा-झटकी

रायपुर। जिला भाजपा महिला मोर्चा ने आज राजधानी में महिलाओं की छवि कथित रूप से धुमिल करने के मुद्दे पर कांग्रेस की महिला सांसदों का पुतला जलाने का प्रयास किया। इस दौरान इनकी पुलिस से झूमा-झटकी हुई और पुलिस ने जलते हुए पुतलों को छीन कर बुझा दिया।

देखिये वीडियो :

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की रायपुर जिला इकाई ने संसदीय मर्यादा को तोड़कर छत्तीसगढ़ के महिलाओं की छवि देश मे धूमिल करने व छत्तीसगढ़ में महिलाओं की खिलाफ लगतार बढ़ते अपराध के लिए कोई प्रयास न करने के विरोध में भारत माता चौक, शंकर नगर में कांग्रेसी सांसद छाया वर्मा व फूलो देवी नेताम का पुतला दहन करने की घोषणा की थी। इसीके मद्देनजर यहां व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया था। तय समय पर मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारत माता चौक पर एकत्र थे।

See also  कश्मीरी फाइल्स' देखने की फुर्सत थी, आज जब हिन्दू मारे जा रहे हैं तो BJP और RSS मौन क्यों है? - भूपेश बघेल

3 पुतलों का किया गया था इंतजाम

यहां कार्यकर्ताओं ने जलाने के लिए तीन पुतलों का इंतजाम कर रखा था। पहला पुतला जलाया गया तब पुलिस से झूमा-झटकी हुई और पुलिस के जवानो ने पुतला छीन कर बुझा दिया। दूसरा पुतला पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निवास की ओर से लेकर लाया गया, इसे भी पुलिस ने छीन लिया। तीसरी बार महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मिनी पांडे एक कार्यकर्त्ता के साथ स्कूटी में जलता हुआ पुतला लेकर पहुंची, तब सभी चौंक उठे, क्योंकि इस दौरान कोई भी घटना घट सकती थी। हालांकि इस दौरान जलते हुए पुतले को जमीन पर पटक दिया गया और पुलिस ने इस पुतले को भी छीनकर बुझा दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर