पैरा शूटर अवनि का टोक्यो में कमाल, गोल्ड के बाद अब ब्रॉन्ज पर किया कब्जा, बनीं एक ही पैरालिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय
पैरा शूटर अवनि का टोक्यो में कमाल, गोल्ड के बाद अब ब्रॉन्ज पर किया कब्जा, बनीं एक ही पैरालिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय

स्पोर्ट्स डेस्क। टोक्यो पैरालिंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया है। मौजूदा पैरालंपिक में पहले ही गोल्ड जीत चुकी राजस्थान की अवनि ने आज शुक्रवार को एक और मेडल पर कब्जा कर लिया है।

दरअसल अवनि ने महिलाओं की 50 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले वो 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड जीता था। इसके साथ ही अवनि एक ही पैरालिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

https://twitter.com/DeepaAthlete/status/1433666278653267969?s=20

 

See also  Asian Games 2023 : भारतीय निशानेबाजों का जलवा, जीता गोल्ड मेडल