बिजली विभाग के कर्चमारियों को भी मिलेगा बोनस

नई दिल्ली/भिलाई/बोकारो। स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड ( SAIL) में बोनस पर समझौता हो गया है। सेल के प्रत्येक कर्मचारी को 21 हजार रुपए बोनस मिलेगा। प्रशिक्षु कर्मचारियों को 19 हजार रुपये भुगतान किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को नई दिल्ली में सेल प्रबंधन और मजदूर संगठनों के बीच बैठक में लिया गया। बोनस का लाभ सेल के करीब 59 हजार कर्मचारियों को मिलेगा। बोनस पर समझौते की सूचना मिलते ही भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों में खुशी की लहर दाैड़ गई।

प्रशिक्षु कर्मियों को बोनस के मद में मिलेंगे 19,000 हजार

सेल कामगारों को इस वर्ष बोनस के मद में 21,000 रुपए मिलेंगे। जबकि प्रशिक्षु कर्मियों को 19,000 रुपए का भुगतान किया जाएगा। इस बाबत मंगलवार को नई दिल्ली में सेल प्रबंधन व एनजेसीएस श्रमिक संगठन के बीच हुई बैठक में दोनों पक्षों की बीच सहमति बनी। संयंत्रकर्मियों को राशि का भुगतान नौ अक्टूबर तक उनके बैंक खाता में कर दिया जाएगा। योजना से सेल में कार्यरत लगभग 59 हजार संयंत्रकर्मी लाभान्वित होंगे।

See also  New Motor Vehicle Act- मोहम्मद अकबर ने कहा इसमें बहुत सारी विसंगतियां

अब सबको एक समान बोनस

सेल में बोनस मसौदे को लेकर प्रबंधन इस साल से नया फॉर्मूला लागू किया है। इससे पूर्व जहां कंपनी के अलग-अलग इकाई को उनके नफा-नुकसान के आधार पर कम या ज्यादा बोनस दिया जाता था। उसमें बदलाव कर अब सभी छोटी-बड़ी इकाई को एक समान बोनस इस साल से दी जा रही है।

कूपन व्यवस्था भी लागू

यही नहीं बोनस के हकदार कर्मचारियों को टैक्स में छूट के लिए कूपन योजना को लागू किया गया है। यानी संयंत्रकर्मी चाहे तो कुल 21 हजार के बोनस में 16 हजार की राशि अपने बैंक खाता में ले सकते है, जबकि शेष अन्य पांच हजार की राशि के बदले उन्हें सोडेक्सों कंपनी का कूपन दिया जाएगा। जिससे वे शहर के अनग-अलग प्रतिष्ठानों में खरीदारी कर सकते है।

कूपन के लिए आठ अक्टूबर तक देना हो आवेदन

कूपन लेने के लिए कर्मियों को आठ अक्टूबर तक अपने संबंधित विभाग में आवेदन देना होगा। जो संयंत्रकर्मी कूपन योजना का लाभ नहीं लेना चाहते है, उनके बैंक खाता में 21 हजार की पूरी रकम नौ अक्टूबर को भेज दी जाएगी। बता दें की बीते वर्ष सेलकर्मियों को बोनस के मद में 16,500 रुपए का भुगतान किया गया था। जिसमें इस साल साढ़े चार हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बैठक में सेल प्रबंधन के आला अधिकारी के साथ इंटक, एटक, सीटू, बीएमएस व एचएमएस के प्रतिनिधि शामिल थे।

See also  छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़े फेरबदल: रायपुर और सारंगढ़ को मिले नए चिकित्सा अधिकारी

किस-किस इकाई को मिलेगा बोनस

बोकारो इस्पात संयंत्र 21,000
भिलाई इस्पात संयंत्र 21,000
राउरकेला इस्पात संयंत्र 21,000
दुर्गापुर इस्पात संयंत्र 21,000
इस्को-बर्नपुर इस्पात संयंत्र 21,000
आरएमडी 21,000
सीएमओ 21,000
कारपोरेट ऑफिस 21,000
एसआरयू 21,000
सेलम इस्पात संयंत्र 21,000
वीआइएसएल भद्रावती 21,000
चंद्रपुर फेरो इस्पात संयंत्र 21,000
एलॉय इस्पात संयंत्र 21,000
बीपीएससीएल 21,000

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर