ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के दो रिटायर्ड IAS अधिकारियों को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस फैसले को किया रद्द, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली/रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एक फैसले को रद्द कर दिया है। दरअसल यह मामला सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विवेक ढांड और एम के राउत से जुड़ा हुआ है। मामले में तर्कों को सुनने बाद सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय के द्धारा आदेश जारी करने की प्रकिया को त्रुटिपूर्ण बताते हुए इसे अमान्य कर दिया, साथ ही सीबीआई को भी किसी भी तरह की विपरीत कार्रवाई करने से रोकने का आदेश दिया है।

इस आदेश में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग विभाग में आरोपित भ्रष्टाचार के सदंर्भ में केंद्र सरकार की जॉच एजेंसी सीबीआई को एफआईआर दर्ज कर इस मामले की जांच करने के लिए निर्देशित किया था। वरिष्ठ अधिवक्ता परमजीत सिंह पटवालिया और अधिवक्ता अवि सिंह ने अपीलार्थीगण की ओर से बहस करते हुए तर्क पेश किया कि उपरोक्त आदेश अरक्षणीय हैद्व इसमें प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन किया गया है। इसमें न्यायालय में अफसरों के खिलाफ आदेश जारी करने के पूर्व उन्हें नोटिस जारी नहीं किया था।

See also  हाथी के हमले से फिर एक ग्रामीण की मौत

याचिका में कहा कि उसी विभाग के असंतुष्ट कर्मचारियों ने यह जनहित याचिका लगाकर न्यायालय के क्षेत्राधिकारिता का दुरूपयोग किया है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने यह तर्क पेश किया कि उच्च न्यायालय बिना किसी जांच के आरोपित कई हजार करोड़ रूपए के फंड के दुरूपयोग के निष्कर्ष पर पहुंच गई, जो कि जनहित याचिकाकर्ताओं के महज कपोलकल्पित आंकड़ों पर आधारित है। मामले में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से सतीशचंद्र वर्मा महाधिवक्ता और मुकुल रोहतगी ने तर्क पेश किए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।