कवर्धा में 3 दिनों बाद लौटा अमन चैन:मुस्लिम समाज ने दुर्गा पंडाल पहुंच कर बांधा भगवा तोरण और ध्वज; इंटरनेट शुरू, बाजार भी खुले

रायपुर/कवर्धा। पिछले 117 घंटे के तनाव के बीच शनिवार को छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अमन चैन लौट आया है। जहां मुस्लिम समुदाय के लोग शहर के सबसे पुराने दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे और वहां भगवा तोरण और ध्वज बांधा। झंडे के ही विवाद के चलते जिले में हिंसा भड़की थी।

शनिवार को पंडरिया नगर क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोग पुराने बस स्टैंड स्थित दुर्गा पूजा पंडाल श्री पुष्पांजलि दुर्गा उत्सव समिति में पहुंचे। वहां सभी को नवरात्रि की बधाई दी। इसके बाद साथ लाए माता के ध्वज और भगवा तोरण को खुद बांधा। साथ में मुस्लिम समुदाय के छोटे-छोटे बच्चे भी पहुंचे थे। उनके हाथ में भगवा ध्वज था, जो उन्होंने पूरे उत्साह के साथ खुद भी इलाके में बांधने में सहयोग किया। इस दौरान सिख समुदाय के लोग भी मौजूद थे।

बता दें कि एक धर्मविशेष का झंडा हटाए जाने के विवाद शुरू हो गया था, जिसके बाद रविवार शाम 5 बजे से ही बाजार बंद थे। हालात को देखते हुए जिले में धारा-144 लगाई गई, लेकिन इसके बाद रैली, प्रदर्शन हुआ और फिर हिंसा भड़क उठी। इसके चलते जिले में कर्फ्यू लगाना पड़ा।

See also  श्रीराम लोट्स वैली टाटीबंध कन्टेनमेंट जोन घोषित, इलाका सील-आवागमन बैन, देखें आदेश

शहर की सीमा अभी सील रहेगी, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि जरूरी चीजों के लिए 7 से 10 बजे तक घर पहुंच सेवा की छूट पहले ही दी जा चुकी है। इसके साथ ही फूड की होम डिलीवरी शाम 5 बजे तक हो सकेगी। आम लोग भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर के भीतर आवाजाही करते हुए अपना कामकाज कर सकेंगे।

हालांकि इस दौरान शहर की सीमाएं पहले की तरह की सील रहेंगी। बाहर के लोग शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वहीं विभिन्न वार्डों में शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा के लिए 9-9 लोगों की टीम जल्द तैयार कर ली जाएगी।

1000 लोगों के खिलाफ एफआईआर, 93 नामजद

SP मोहित गर्ग ने बताया कि शहर में अशांति फैलाने वाले करीब 1000 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इनमें से 93 आरोपी नामजद हैं। पूरे मामले में अलग-अलग 7 FIR दर्ज हुई है।

See also  छत्तीसगढ़ रेरा का बिल्डर्स पर कड़ा एक्शन, सिंकिंग फंड और कॉमन एरिया तुरंत सोसायटी को देने का सख्त आदेश

पुलिस लगातार जांच कर रही है। विभिन्न माध्यमों से मिले वीडियो फुटेज और फोटो से आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा अगर किसी के पास घटना से जुड़े कोई डिजिटल तथ्य हों, तो वे पुलिस को सौंप सकते हैं। वे उसकी भी जांच करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।