भारी मात्रा में गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
भारी मात्रा में गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

रायगढ़। छत्तीसगढ में एक बार फिर पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा है। आज दोपहर शहर के भीतर लगभग दो क्विंटल से भी अधिक गांजे की बड़ी तस्करी को पुलिस ने नाकाम किया है।

पुलिस ने दो गांजा तस्करों को उस वक्त पकड़ा, जब वे रायगढ़ शहर से जशपुर की तरफ एक वाहन के ड्रम में छुपाकर गांजे की तस्करी कर रहे थे।

बता दें रायगढ़ जिले की ओडिशा सीमा से लगे इलाकों में गांजे की बढ़ती तस्करी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग थानों में कड़े निर्देश देकर पेट्रोलिंग करने के साथ-साथ ओडिशा तरफ से आने वाली हर गाड़ी की सघन जांच के आदेश दिए हैं और इस पर अब सफलता भी मिल रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि जब वाहन को रोककर जांच की गई, तब 6 से अधिक ड्रमों के भीतर बड़ी मात्रा में गांजे के पैकेट मिले। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमत लाखों में है।

See also  CG News : अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, लगभग 1 क्विंटल गांजा सहित गाड़ी और नगद जब्त

पकड़े गए दोनों गांजा तस्करों से पूछताछ जारी है। साथ ही साथ इनके वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए दोनों युवकों के नाम पूरण वैष्णव शंकरनगर धांगरडिपा का रहने वाला हैं, वहीं दूसरा युवक राकेश गुप्ता वह किरोड़ीमल नगर का रहने वाला है। इन दोनों को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर