Indian Railways: अपने यात्रियों को छठ में घर पहुंचाने का रेलवे ने लिया जिम्मा, टिकट नहीं मिलने पर उठाया यह कदम
Indian Railways: अपने यात्रियों को छठ में घर पहुंचाने का रेलवे ने लिया जिम्मा, टिकट नहीं मिलने पर उठाया यह कदम

नेशनल डेस्क। दिवाली के बाद सभी देशवासियों को बेसब्री से छठ पूजा का इंतजार रहता है। बता दें इस साल 8 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है। त्योहार के मौके पर लोग अपने घर जाने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना भी काफी चुनौती भरा काम रहता है।

इसी के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को छठ में घर पहुंचने के लिए कमर कस ली है। उसने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है तो वहीं, स्पेशल ट्रेनों के डिब्बों में भी बढ़ोतरी की गई है। कई ट्रेनें हैं, जिनके कोच बढ़ा दिए गए हैं। ये ट्रेनें यूपी, पंजाब, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों को जाती हैं।

नॉर्दन रेलवे ने ट्वीट कर दी जानकारी

नॉर्दन रेलवे ने ट्वीट करके जानकारी दी, ”छठ पूजा के मद्देनजर, रेल यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा निम्नलिखित विशेष रेलगाड़ियों के डिब्बों की संख्या में अस्थायी तौर पर वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।”

See also  पायलटों की कमी से जूझ रहा है Air India, उड़ान में देरी से यात्री परेशान  

ट्रेन में लोगों को टिकट नहीं मिलने के बीच रेलवे ने कई ट्रेनों में कोच को बढ़ाने का फैसला लिया गया है, उसमें 02029/02030 नई दिल्ली-अमृतसर जंक्शन-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में चेयरकार का एक डिब्बा , गाजीपुर सिटी-आनंद विहार एक्सप्रेस में स्लीपर का एक डिब्बा, आनंद विहार-गाजीपुर सिटी-आनंद विहार सुहेलदेव एक्सप्रेस में स्लीपर का एक डिब्बा बढ़ाया गया है. इसके अलावा, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमी सुपरफास्ट क्लोन स्पेशल में द्वितीय श्रेणी के तीन डिब्बे बढ़ाए गए हैं।

नॉर्दन रेलवे ने यह भी बताया है कि छठ पूजा त्योहार के मद्देनजर रेल यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए कई त्योहार स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. रेलवे ने इसकी पूरी लिस्ट जारी की है।

See also  BIG NEWS : भारतीय रेलवे ने लिया फैसला, 14 फरवरी से सभी ट्रेनों में उपलब्ध होगा पका हुआ भोजन

वहीं, मेरठ सिटी-प्रयागराज संगम-मेरठ सिटी नौचंदी एक्सप्रेस स्पेशल में स्लीपर का एक डिब्बा, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मू तवी-दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो एक्सप्रेस स्पेशल में स्लीपर कोच के एक डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर