स्पोर्ट्स डेस्क : 2021 T20 वर्ल्ड कप में आज भारतीय टीम का अंतिम मुकाबला नामीबिया के विरुद्ध दुबई में होने जा रहा है। इस मैच के बाद भारतीय टीम का इस टुर्नामेंट में सफर थम जाएगा। क्योकि रविवार को हुए अफगानिस्तान – न्यूज़ीलैंड के मैच में हुई अफगानिस्तान की हार के बाद भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुँचने का आखिरी रास्ता भी बंद हो गया है। कल के मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और 20 ओवरों में 8 विकेट गँवाकर न्यूज़ीलैंड के समक्ष 125 रनों का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम ने 2 विकेट गँवाकर 18.1 ओवरों में खेल और भारत की सेमीफाइनल में पहुँचने की उम्मीदों को समाप्त किया। बहरहाल भारत का एक मैच और बाकी है जो कि भारतीय समयानुसार आज शाम 07:30 बजे होने जा रहा है। हालाँकि यह मैच अब एक औपचारिकता मात्र रह गया है। क्योकि इसे जीतने के बाद भी भारत T20 वर्ल्ड कप की दौड़ से बाहर ही रहेगा।

See also  IND v/s NAM : भारत ने टॉस जीत कर किया गेंदबाज़ी का फैसला, अंतिम बार T20 में कप्तान के रुप में उतरेंगे विराट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर