Vyapam
Image Source: Google

रायपुर। अब कोविड संक्रमित अभ्यर्थी भी कोविड सेंटर में जाकर परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए एक दिन पूर्व जिला नोडल अधिकारी या जिला समन्वयक को सूचना देनी होगी। उस सूचना के आधार पर संक्रमित अभ्यर्थी के लिए अलग से परीक्षा कक्ष की व्यवस्था की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर भर्ती की परीक्षा 23 जनवरी को होनी है। 200 पदों पर महिला कर्मियों की यह भर्ती कोरोना संकट के बीच हो रही है। इसे देखते हुए परीक्षार्थियों को संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने कवायद तेज कर दी है। परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस बीच कोरोना संक्रमित आवेदक को भी परीक्षा देने की अनुमति दे दी है।

इसके लिए 16 जिलों के मुख्यालय में कुल 941 केंद्र बनाए गए हैं। व्यापमं की ओर से कहा गया है, परीक्षा के लिए कुछ जिलों में नए परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कई परीक्षा केन्द्र शहरी सीमा से काफी दूर हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों के लिए बेहतर होगा कि वे परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भली-भांति परिचित हो जाएं।

See also  हड़ताली NHM कर्मचारी अब आरपार के मूड में, आज से नवा रायपुर में जल सत्याग्रह करने का ऐलान

पहली पाली में इतने केंद्रों में परीक्षा

23 जनवरी को पहली पाली में कुल 839 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें बिलासपुर में 193, रायपुर में 158, दुर्ग में 113 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं अम्बिकापुर में 71, बैकुण्ठपुर में 15, दंतेवाड़ा में 6, धमतरी में 25, जगदलपुर में 35, जांजगीर में 28, जशपुर में 10, कांकेर में 24, कवर्धा में 17, कोरबा में 30, महासमुंद में 32, रायगढ़ में 51 और राजनांदगांव में 31 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

दूसरी पाली में परीक्षा केंद्र कम होंगे

दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 102 केन्द्र बनाए गए हैं। इसके लिए रायपुर में 18, बिलासपुर में 16, अम्बिकापुर में 9, बैकुण्ठपुर में 3 और दंतेवाड़ा में 2 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा धमतरी में 2, दुर्ग में 10, जगदलपुर में 10, जांजगीर में 4, जशपुर में 3, कांकेर में 3, कबीरधाम में 3, कोरबा में 4, महासमुंद में 4, रायगढ़ में 8केंद्र निर्धारित हैं।

See also  एम्स के लिए अधिग्रहित होटल पिकाडली से डॉक्टरों को निकाला, होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग