Big News: कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल गांधी के करीबी पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में शामिल होने के संकेत
Big News: कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल गांधी के करीबी पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में शामिल होने के संकेत

टीआरपी डेस्क। राहुल गांधी के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले यह बड़ा झटका होगा।कांग्रेस ने आरपीएन सिंह को सोमवार को ही अपना स्टार प्रचारक बनाया है।

सूत्रों ने कहा कि भाजपा पडरौना निर्वाचन क्षेत्र से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ आरपीएन सिंह को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। हालांकि अभी तक आरपीएन सिंह की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है।

आरपीएन सिंह ने इसके साथ ही ट्वीट कर कहा, ‘आज जब पूरा राष्ट्र गणतंत दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं. जय हिंद’

See also  इस कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली जायेंगे छग के कांग्रेसी नेता

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर