बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

रायपुर। वायनाड सांसद एवं कांग्रेस के वरीष्ठ नेता राहुल गांधी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

सांसद राहुल गांघी के राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल द्वारा उनका स्वागत किया गया।

कांग्रेस के नेताओं का काफिला साइंस कॉलेज मैदान के लिए निकल चुका है। सांसद राहुल गांघी कुछ देर में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ करेंगे साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ तथा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ का भूमिपूजन करेंगे।

See also  मोहम्मद अकबर ने नामांकन किया दाखिल : कुल 14 पर्चे हुए जमा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर