Source - Google

जशपुर : जिले में 16 साल की नाबालिग किशोरी के साथ हुए गैंगरेप का मामला गरमाता जा रहा है। मामले में 17 फरवरी को एक शादी समारोह से किशोरी को अगवा कर 5 युवको ने जंगल लेजाकर उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस को जानकारी होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर मामले की जाँच शुरु की। लेकिन जाँच को दौरान एक चौंकाने वाला सच सामने आया। किशोरी ने जशपुर पुलिस को बयान में बताया कि साल 2018 में भी उसके साथ 2 युवको ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। बेहद कम उम्र और जटिल पारिवारिक सामाजिक परिवेश के साथ डर की वजह से पीड़ित बच्ची तब ख़ामोश रह गई थी।

पुलिस ने थाना में पीड़िता के बयान के आधार पर 2018 में हुए गैंगरेप की घटना पर FIR दर्ज करने के साथ ही, इस घटना को अंजाम देने वाले कलेश्वर उर्फ फगुवा और रूपसाय को देर रात ही छापामार कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है। जशपुर एस पी विजय अग्रवाल ने TRP को बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें दो आरोपी 2018 वाली घटना में संलिप्त थे। और 3 आरोपियों ने 17 फरवरी को घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। बता दें गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। एस पी अग्रवाल ने बताया कि घटना में शामिल दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

See also  CG CRIME NEWS : सड़क किनारे युवती की अधजली लाश देख सहमे लोग, दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर