MBBS Fees: प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस सरकारी जितनी, जानें कब लागू होगी NMC की नई गाइडलाइन

टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर में नकल करने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो छात्रों में से एक ने अपने कानों में सर्जरी के जरिए ब्लूटूथ को फिट करवाया। साथ ही एक ने एग्जाम में नकल करने के लिए छात्र ने अपनी बनियान में ब्लूटूथ लगवा लिया।

बता दें कि इंदौर के MGM Medical College में एमबीबीएस के छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा शुरू होने के करीब 65 मिनट बाद कॉलेज में जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी की गोपनीय टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम को एक छात्र के पास से मोबाइल मिला। टीम ने मोबाइल जब्त कर जब छात्र से पूछताछ की तो हर कोई हैरान हो रह गया।

खुद बताया कान में ब्लूटूथ लगाने का राज

छात्र ने बताया कि उसने सर्जरी करवाकर ब्लूटूथ को अपने कान में फिट करवाया हुआ है। ऐसा उसने इसलिए किया ताकि किसी को ब्लूटूथ दिखाई न दे। छात्र ने बताया कि उसके एक और साथी ने भी माइक्रो डिवाइस लगा रखी है। जिसके बाद यूनिवर्सिटी की टीम ने उस छात्र को भी पकड़ लिया। टीम ने जब दूसरे छात्र की तलाशी ली तो पता चला कि उसने अपनी बनियान में ब्लूटूथ को फिट किया हुआ था।

See also  आज 7 देशों से 8 विमानों में विदेशों में फंसे भारतीयों की होगी वापसी; पहली फ्लाइट दोपहर 3 बजे दिल्ली पहुंचने की उम्मीद

नकल समिति को भेजा गया मामला

इस पूरे घटनाक्रम के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर रेणु जैन ने कहा, मंगलवार को एमबीबीएस के एग्जाम के दौरान एमजीएम मेडिकल कॉलेज में दो स्टूडेंट्स को उड़न दस्ते ने नकल करते हुए पकड़ा था। एक स्टूडेंट ने डॉक्टर की मदद से कान में सर्जरी करवाकर माइक्रो ब्लूटूथ फिट करवा रखा था तो दूसरे ने अपनी बनियान में स्पेशल डिवाइस और कान में ब्लूटूथ लगवाई थी, दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला नकल समिति को भेजा गया है।

वहीं, इस बारे में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने सभी जानकारी डीएवीवी के साथ साझा की है, जो इस संबंध में उचित कार्रवाई करेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर