रायपुर : यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच अब तक युक्रेन से छत्तीसगढ़ के 188 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी हो चुकी है। यूक्रेन संकट के दौरान छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता हेतु नई दिल्ली में सहायता केन्द्र बनाया गया है। केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी से आज 6 मार्च को शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ के 188 छात्र-छात्राओं की सुरक्षित वापसी हो चुकी है। वहीं छत्तीसगढ़ के 23 छात्र-छात्रा अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इन छात्रों और और परिजनों से सहायता केन्द्र सम्पर्क में हैं।

घर वापसी के दौरान इन छात्र-छात्राओं को वाहन, ठहरने, भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी, इसके साथ ही इन छात्र-छात्राओं को अपने गृह नगर जाने के लिए एयर टिकट कराकर उनके परिजनों को सकुशल सौंपा जा चुका है। ऑपरेशन गंगा के तहत इन बच्चों की घर वापसी कराई गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Russia-Ukraine Crisis: रूस दाग रहा खतरनाक मिसाइल, यूक्रेन में चारों ओर धमाकों से मचा हड़कंप