बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम 6 बजे नक्सलियों ने 2 डोजर ट्रैक्टरों को आगलगा दी,जिससे दोनों ही वाहन जल गए। शुक्रवार को ये जानकारी पुलिस अधीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुरने दी।

कैसे हुई वारदात:

पुलिस अधीक्षक गोवर्धन सिंह ठाकुर ने बताया कि आवापल्ली-उसूर रोड़ पर शाम को संधू नामक किसानके खेत की लेवलिंग करने में ये दोनों व्हीकल लगे हुए थे। इसी दरम्यान वहां नक्सलियों के स्माल एक् शनटीम के 15 लोग पहुंचे। उन्होंने वाहन चालकों को धमकाया कि तुम्हारा मालिक हमारी लेवी नहीं दिया है।इसके बाद नक्सलियों ने दोनों ही वाहनों के ड्राइवरों को वहां से मारपीट कर भगा दिया। उसके बाद इनलोगों ने वाहनों का टैंक फोड़कर डीजल निकाला और वाहनों को आग लगा दी। ये दोनों ही वाहन उसूरके व्यापारियों के बताए जा रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से चले गए। सुबह सूचना
See also  डिप्टी सीएम अरुण साव निगमों की व्यवस्था का जाय़जा लेने छापा मारेंगे
मिलने से उसूर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची वहां का मौका- मुआयना किया। मामले की तफ्तीशजारी है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।