Coronavirus Updates : नए मामलों में आई उछाल, एक दिन में 3712 नए केस दर्ज, एक्टिव केस 19,000 पार, 5 लोगों की हुई मौत
Coronavirus Updates : नए मामलों में आई उछाल, एक दिन में 3712 नए केस दर्ज, एक्टिव केस 19,000 पार, 5 लोगों की हुई मौत

नेशनल डेस्क। देशभर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगातार कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। यही वजह हैं की देश में कोरोना के नए आंकड़ों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी कड़ी में देश में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामलों में आज भी गिरावट दर्ज की गई है।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1, 761 नए केस सामने आए हैं और 127 लोगों की मौत हो गई। देश में अबतक कोरोना के 4 करोड़ 30 लाख 7 हजार 841 मामले सामने आ चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 24 घंटे में 3 हजार 196 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 26 हजार 240 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 16 हजार 479 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 65 हजार 122 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

See also  कोरोना वायरस से लड़ने में भारत की मदद करेगी यह दवा, सीडीएससीओ से मांगी इजाजत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर