बड़ी खबरः IAS एम. गीता को गंभीर हालत में अस्पताल में अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आईएएस अधिकारी एम. गीता की तबीयत अचानक खराब हो गई है। वर्तमान में वे नई दिल्ली सेंट्रल डेपुटेशन में पदस्थ हैं। एम. गीता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

आरंभिक जानकारी के मुताबिक IAS गीता को किडनी की समस्या थी, जिसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। सुबह अचानक उन्हें चक्कर आया था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। ब्रेन में ब्लड क्लॉटिंग की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि IAS गीता केंद्र सरकार में कृषि विभाग में ज्वॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Corona Update : देश में पिछले 24 घंटे में मिले 1573 नए कोरोना संक्रमण मरीज