CG : Controversial remarks on Jain monks: Sakal Jain Samaj will hit the streets today, will march to Raj Bhavan
CG : Controversial remarks on Jain monks: Sakal Jain Samaj will hit the streets today, will march to Raj Bhavan

रायपुरछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को जैन मुनियों पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में सकल जैन समाज और शहर के व्यापारिक संगठनों के व्यापारी शनिवार को इसी वजह से पैदल मार्च निकालेंगे। ये सभी जैन दादा बाड़ी में सभा के बाद राजभवन के लिए कूच करेंगे।

सकल जैन समाज के गजराज पगारिया ने पैदल मार्च निकालने की अनुमति रायपुर के जिला प्रशासन से मांगी थी। इन्हें अनुमति मिल गई है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लेकर सकल जैन समाज के लोग और कारोबारी रैली निकालेंगे।समाज की मांग है कि जैन मुनियों के खिलाफ विवादित बयान देने वाले छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

क्या है पूरा मामला

25 मई को बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में छतीसगढ़िया क्रांति सेना का कार्यक्रम आयोजित था। इसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने जैन मुनियों पर मंच से टिप्पणी की।

See also  Chhattisgarh Weather : राजधानी समेत कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो-ऑरेंज अलर्ट

जैन समुदाय के लोगों को बाहरी बताकर इनका विरोध किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जैन समाज ने बघेल की बातों पर कड़ी आपत्ति जताई। अब उसी बयान की वजह से पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है।