Horoscope 11 June 2022 : आज इन पांच राशि वालों का चमकेगा कारोबार, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 11 June 2022 : आज इन पांच राशि वालों का चमकेगा कारोबार, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष – स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। जीवनसाथी के साथ तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

वृषभ – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष से कुछ अशुभ समाचार मिल सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम बहुत बढ़िया है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक चल रहे हैं।

मिथुन – भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में थोड़ी तकरार, दूरी या ब्रेकअप जैसी बात हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

See also  Chandra Gochar से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, जानिए क्या होगा बदलाव

कर्क – स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। गृहकलह को बहुत शांत होकर निपटाएं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा चलता रहेगा।

सिंह – पराक्रम रंग लाएगा लेकिन व्‍यवधान के साथ व्‍यवसायिक तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी नहीं है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या – पूंजी निवेश कतई न करें और कुटुम्‍बीनजों से न उलझें। तकरार बड़ी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा।

तुला – अपने और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक – चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। थोड़ा सा स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा हो सकती है। खर्च की अधिकता भी थोड़ा सा मन को परेशान करेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

See also  Horoscope 24 December 2024 : आज इन राशि वालों के लिए बन रहे हैं धन-लाभ होने के योग, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

धनु – आर्थिक मामले सुलझेंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। मन थोड़ा खिन्‍न रहेगा। व्‍यापार सही चलेगा। बाकी सारी चीजें ठीक रहेंगी।

मकर – व्‍यापारिक नई कोई शुरुआत न करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। फिर भी सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं हैं।

कुंभ – परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं फिर भी अपमानित होने का भय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी करीब-करीब ठीक रहेगा।

मीन – जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर