छत्तीसगढ़ में राज्य निर्वाचन के CEO
छत्तीसगढ़ में राज्य निर्वाचन के CEO

रायपुर। चुनाव आयोग ने अगले दो वर्षो में होने वाले विस-लोस चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के पद के लिए IAS अफसरों के नाम मंगाए हैं। राज्य शासन ने जिन 3 नामों का पैनल भेजा है उनमें वर्तमान प्रभारी सीईओ भुवनेश यादव के अलावा पी.दयानंद और डॉ. सी आर प्रसन्ना के नाम के नाम शामिल हैं। संयोग से तीनों ही 2006 बैच के अफसर हैं।

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग की वर्तमान CEO रीना कंगाले मेटरनिरी लीव पर है। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग ने नयी नियुक्ति की कार्यवाही शुरू कर दी है। ताकि सितंबर से मतदाता सूची पूनारीक्षण शुरू हो सके। आयोग के प्रस्ताव पर राज्य शासन ने रीना कंगाले की जगह नयी नियुक्ति के लिए तीन अफसरों का पैनल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि 3 अफसरों के पैनल में भुवनेश यादव के पास राज्य में चुनाव कराने का पहले का भी अनुभव है, इसलिए इन तीनों में भुवनेश का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

See also  CGPSC 2023 इंटरव्यूव 15 अक्टूबर से, जानिए कितने उम्मीदवार होंगे शामिल…

गौरतलब है कि जनवरी-23 में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद चुनावी तैयारियां तेज हो जाएंगी। राज्य में विस चुनाव नवंबर में और 11 लोस क्षेत्रों के चुनाव अपैल-मई में होने है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर