ACB

रायपुर। एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए राखीगांव तहसील कुरुद के पटवारी भूपेंद्र ध्रुव को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पटवारी पैतृक संपत्ति के नामांतरण के नाम पर 9 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया।

ईओडब्ल्यू / एसीबी छत्तीसगढ़ रायपुर के निदेशक आरिफ एच. शेख के निर्देशन में एसीबी यूनिट रायपुर की टीम ने आज कार्यवाही कर अवैध पारितोषिक की मांग करने वाले भूपेन्द्र ध्रुव, पटवारी प00नं0 22. राखीगांव तहसील – कुरूद, जिला धमतरी. छ.ग. को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

इस संबंध में दी गई जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने एसीबी रायपुर में शिकायत की थी कि उसके दादाजी की मृत्यु के पश्चात् पैतृक संपत्ति के नामांतरण एवं भाईयों में बटांकन के लिए भूपेन्द्र ध्रुव पटवारी, प0ह0न0 22. राखीगाव, तहसील – कुरूद, जिला-धमतरी. छ.ग. के द्वारा कुल 25,000/- रूपये की मांग की गई थी। जिसमें से प्रार्थी से पूर्व में 12,000/- रूपये पहले ही ले लिया गया था मगर काम नहीं किया गया। प्रार्थी और आरोपी के मध्य अंतिम किश्त के रूप में 9,000/- रूपये देने की सहमति बनी।

See also  बस्तर के 2 बच्चों में मिले जापानी बुखार के वायरस

शिकायत का सत्यापन होने पर किया ट्रैप

ACB ने मामले में की शिकायत और पुष्टि के बाद आज पटवारी कार्यालय प०हल्का नं० 22. राखीगांव तहसील – कुरूद, जिला धमतरी प्रार्थी से मांगी गई रिश्वत की रकम 9,000/- रूपये लेते भूपेन्द्र ध्रुव, पटवारी. पहन० 22. राखीगांव, तहसील-कुरूद, जिला- धमतरी. छ.ग. को उसके कार्यालय में रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 7 (क). 12 अनि0अभि0 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।