मध्यप्रदेश बना हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाला पहला राज्य, देश भर में 8 भाषाओं में होगी पढ़ाई

टीआरपी डेस्क। मध्यप्रदेश पहली बार MBBS की पढ़ाई हिन्दी में होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को रिमोट की बटन दबाकर 3 किताबों का विमोचन किया। बता दें 75 सालों में ऐसा पहली बार है जब देश में हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई होगी। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने MBBS के पाठ्यक्रम की हिन्दी की किताबों का विमोचन किया।

इसी के साथ ही गृहमंत्री ने कहा कि पूरे देश में 8 भाषाओं में एमबीबीएस की पढ़ाई होगी। उन्होंने आगे कहा कि इसी साल 6 इंजीनियरिंग और 6 पॉलिटेक्टनिक कॉलेज में हिन्दी में पढ़ाई होगी। बाद में आईआईटी में भी हिन्दी में पढ़ाई होगी। आईआईएम की पढ़ाई भी हिन्दी में करवाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  दिल्ली हाईकोर्ट से बर्खास्त ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को राहत, 21 अगस्त तक गिरफ्तारी पर लगी रोक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।