Accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के परतवाड़ा मार्ग पर ग्राम झल्लार में देर रात करीब दो बजे बस और टवेरा कार की टक्कर होने से जीप में सवार 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 5 पुरुष, 4 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

Accident: बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि झल्लार के पास खाली जा रही बस क्रमांक एमपी 48 पी 0193 और टवेरा कार के बीच टक्कर हो गई। कार में सवार सभी लोग मजदूर हैं जो महाराष्ट्र के कलम्भा से अपने गांव लौट रहे थे। चार शवों को क्षतिग्रस्त कार के हिस्सों को काटकर बाहर निकाला गया है।

Accident: टक्कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। साथ ही बस का अगला हिस्‍सा भी क्षतिग्रस्‍त हो गया। इस हादसे में बस चालक यशवंत परते घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद बैतूल कलेक्टर और एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

See also  National Teacher Awards 2025: देशभर के 21 शिक्षक होंगे सम्मानित, देखें लिस्ट…

इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक व्‍यक्‍त किया है। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायल के लिए 50000 रुपये की राशि देने की घोषणा की गई है।