एलन मस्क

एलन मस्क के हाथों कमान आने के बाद ट्विटर में बहुत से बदलाव किये गए है। पहले कंपनी ने नये ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के लिए पेड सर्विस का ऐलान किया था। फिलहाल आईओएस यूजर्स के लिए ट्विटर में ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन पर रोक लगाई गई है। एलन मस्क ने एक ट्वीट में कहा ट्विटर ब्लू शायद “अगले सप्ताह के अंत में वापस आ जाएगा”, इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा की जल्द वापसी हो सकती है।

दरअसल, अमेरिका में कई फर्जी ट्विटर अकाउंट्स ने 8 डॉलर का भुगतान कर पहले ब्लू टिक हासिल और इसके बाद इन अकाउंट्स से फेक ट्वीट किए गए, इससे परेशान होकर ट्विटर ने शुक्रवार को फिलहाल ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा को रोकने के आदेश दिए थे।

See also  Murder: घर के अहाते में बिखरी पड़ी थीं 8 लाश, खुद भी फांसी पर लटकता मिला दरिंदा, पढ़ें दहला देनी वाली खबर