Horoscope 6 December 2022 : ये राशि वाले संभलकर करे दिन पार, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 6 December 2022 : ये राशि वाले संभलकर करे दिन पार, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क।12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल

मेष राशि- जोखिम बना हुआ है। किसी भी तरह का कोई रिस्क मत लीजिए। सावधानी बरतें। चाहें स्वास्थ्य का मामला हो या संतान का मामला हो, प्रेम का मामला हो। विद्यार्थी गण पढ़ाई- लिखाई पर विशेष ध्यान दीजिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से लगभग ठीक चलते रहेंगे।

वृषभ राशि-स्वंय के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत न करें। नौकरी- चाकरी में बहुत सावधानी बरतें। प्रेम- संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार भी आपका ठीक रहेगा। लेकिन रिस्क मत लीजिए।

मिथुन राशि- शत्रु पक्ष उत्पात करने की कोशिश करेंगे। लेकिन उनकी एक नहीं चल पाएगी। स्वंय नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा।

See also  मूलांक 5 वाले विविध क्षेत्रों में करते हैं प्रगति

कर्क राशि- भावुक बने रहेंगे। प्रेम में तू-तू, मैं- मैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से लगभग सब ठीक चलेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम दिख रहा है।

सिंह राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भू- भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। स्वास्थ्य लगभग ठीक है। प्रेम – संतान की स्थिति बेहतर हो चुकी है। व्यापार भी लगभग सही चलता रहेगा।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। लेकिन गलत लोगों के साथ मिलकर के कोई व्यवसाय की शुरुआत न करें। या उनकी मदद मत कीजिए। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार भी सही रहेगा।

तुला राशि- गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। या कुछ ऐसा न बोल दें,अपनो में तू- तू, मैं- मैं की स्थिति आ जाए। पूंजी का निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य मध्यम। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है।

See also  Horoscope 18 March 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें अपना राशिफल

वृश्चिक राशि- अच्छा और बुरा दोनों चलता रहेगा लाइफ में। स्वास्थ्य में भी अच्छा- बुरा दोनों चलता रहेगा। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा।

धनु राशि- सिरदर्द और नेत्र पीड़ा परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति परेशान करेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम मध्यम, व्यापार भी मध्यम लगभग रहेगा।

मकर राशि- आय के कई नए मार्ग शुरू होंगे। लेकिन विचार करके ही शुरू करिएगा। कोई गलत मार्ग न बन जाए, जिससे आप आगे चलकर फंस जाएं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम- संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम रहेगा।

कुंभ राशि- शासन शत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम- व्यापार मध्यम। कुल मिलाकर के मध्यम से उत्तम की तरफ सारी स्थिति को कहेंगे।

मीन राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम- संतान अभी थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से धीरे- धीरे आप अच्छे की तरफ बढ़ रहे हैं।

See also  Horoscope 4 March 2023 : इन राशि वालों को मिल सकते हैं कारोबार में लाभ के अवसर, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल