Ajay Devgan Announced Singham Again: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने बीते साल बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाया है और अभी भी फिल्म थिएटर्स में चल रही है। अजय ने नए साल की शुरुआत सिंघम के सीक्वल के साथ कर दी है। रोहित शेट्टी ने अजय के लिए सिंघम अगेन की स्क्रिप्ट नरेट की है, जो एक्टर को काफी पसंद आई है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मैंने नए साल की शुरुआत सिंघम अगेन के नरेशन के साथ किया जो रोहित शेट्टी ने दिया। साथ ही अजय ने स्क्रिप्ट को फायर बताया है।

बता दें सिंघम का पहला पार्ट साल 2011 में आई थी, जिसमें अजय देवगन के अपोजिट अभिनेत्री काजल अग्रवाल नजर आईं थीं। वहीं दूसरा पार्ट यानी सिंघर रिटर्न्स साल 2014 में रिलीज हुई थी। दूसरे पार्ट में अजय के साथ बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर दिखी थीं। इन दोनों ही पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर काफी दमदार कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर रही थीं।

See also  Release Date : सामने आई ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज डेट, एक बार फिर देखने को मिलेगी अजय देवगन की शानदार एक्टिंग…

इस बार अंदर आग भी है- रोहित शेट्टी

सिंघम अगेन के लिए रोहित शेट्टी भी बेहद ही एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अजय देवगन की इस पोस्ट पर उन्होंने कमेंट करके अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने लिखा, “अब तक ईमानदारी और मेहनत के साथ काम किया है, इस बार अंदर आग भी है। ”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर