रायपुर : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। तीन दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। और वहीं आने वाले तीन दिनों तक ऐसे ही ठंड पढ़ने वाली है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा क्षेत्र में पढ़ रही है। वहां सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं रायपुर की बात करे तो आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम का मिजाज बदलने के कारण दोपहर में भी गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है। प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (Weather News Update)

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। ठंड बढ़ जाने से अंदरूनी और पहाड़ी क्षेत्रों में अलाव जलने लगे हैं। गुरुवार को रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रा रोड, जगदलपुर सहित विभिन्ना क्षेत्रों में कोहरा छाए रहा। ट्रेन यातायात पर भी कोहरे का असर दिखा। गुरुवार को दर्जनभर ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि हवा की दिशा बदलने के कारण अब उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ रही है।

See also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, जल्द होगी प्री मॉनसून की एंट्री