नई दिल्ली। नेशनल और इंटरनेशल एजेंसियां इस बार भारत की दूसरी तिमाही की आर्थिक वृद्घि दर को

4.7 फीसदी अनुमानित कर रही थी। यहां आरबीआई भी 4.7 फीसदी के आसपास अनुमान लगा रहा था।

लेकिन भारत सरकार के आंकड़ों से अनुमान से भी ज्यादा खराब आए हैं।

 

जीडीपी के आंकड़ों से केंद्र सरकार को बड़ा झटका लगा है। आंकड़ों की मानें तो दूसरी तिमाही में देश की

जीडीपी 4.5 फीसदी पर आ गई है। इससे पहले पहली तिमाही में देश की जीडीनी 5 फीसदी आई थी। मतलब

साफ है कि देश की जीडीपी 26 तिमाीहयों के निचले स्तर पर चली गई हैं।

 

2018 के मध्य से देश की जीडीपी दर में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं कुछ दिन पहले देश की वित्त मंत्री

ने कहा था कि भले ही देश के आर्थिक आंकड़े फेवर में ना हों, लेकिन आर्थिक मंदी इसकी वजह बिल्कुल भी नहीं है।

 

See also  VIDEO : चाकूबाजों का जुलूस निकाल रही है राजधानी पुलिस, ताकि दोबारा सिर न उठा सकें बदमाश

फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 40,800 अंक से नीचे :

शुक्रवार की शाम को सरकार जीडीपी ( GDP ) के आंकड़ों को जारी किया,लेकिन कमजोर आंकड़ों के अनुमान

का असर देश के शेयर बाजारों में दिखा। जिसकी वजह से शेयर बाजार में सुबह से ही गिरावट देखने को मिली।

बाजार बंद होने तक बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

 

बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 336.36 अंकों की गिरावट के साथ 40793.81 अंकों पर बंद

हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 95.10 अंकों की गिरावट के साथ 12056.05

अंकों पर बंद हुआ है। बीएसई मिडकैप 24.97 और बीएसई स्मॉलकैप 67.21 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  कोरोना वायरस: JNU प्रोफेसर का दावा, जंग लड़ने में मददगार BCG वैक्सीनेश