रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम की शुरुआत हो गयी है। उत्तर से आने वाली हवा ने प्रदेश का तापमान बढ़ा दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है की इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्मी पढ़ने वाली है। जिसका एहसास अभी से महसूस होने लगा है। शनिवार को भी प्रदेश में इस प्रकार ही स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही न्यूनतम तापमान में अब बढ़ोतरी के आसार हैं। इससे गर्मी भी बढ़ेगी। Raipur Weather Update

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर दिशा से आने वाली हवा से शुष्कता कम हो गई है। इस कारण अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू होगा। वहीं शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते अब ठंड गायब सी होने लगी है और गर्मी शुरू हो गई है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस नवा रायपुर में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में यह 34.2 डिग्री के साथ सामान्य से पांच व दुर्ग में 34.2 के साथ सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

See also  Monsoon Alert: यूपी-बिहार में आंधी-तूफान का तांडव; 48 मौतें, इन 15 राज्यों में हुई Pre Monsoon की एंट्री