रायपुर। CG Budget Session 2023: छत्तीसगढ़ विधान सभा का बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, कानून-व्यवस्था, लेवी वसूली, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने विपक्षी विधायक दल ने अपने तैयारी कर ली है। एक से 24 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में विधायकों ने हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाने को लेकर सहमति जताई है। इसमें पहला मुद्दा टारगेट किलिंग है।

CG Budget Session 2023: बता दें कि बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष की टोकाटोकी और हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही गुरुवार दोपहर तक के​ लिए स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद आज कार्यचाही होनी है। विपक्ष के शोरगुल की वजह से राज्यपाल को अपना भाषण 15 मिनट में ही खत्म करना पड़ा।

CG Budget Session 2023: बता दें कि भाजपा सरकार पर लगातार आरोप लगा रही है कि प्रदेश में भाजपा के नेताओं को टारगेट बना कर उनकी हत्या की जा रही है। अब इसे सदन में भी उठाने की तैयारी चल रही है। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि विधायक दल की बैठक में यह तय हुआ है कि सदन में हम जनहित से जुड़े उन तमाम मुद्दों को उठाएंगे जिससे जनता परेशान है।

See also  Kharge Will Hold A High-Level Meeting Of The Party At 5 pm.- कांग्रेस राष्ट्रपति से मिलेगी, शाम को बनेगी रणनीति

CG Budget Session 2023: सरकार को घेरने के लिए तैयारी बैठक में भाजपा विधायक दल के अलावा भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत अन्य भाजपा विधायक मौजूद रहे।