बक्सर। हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर

उसके शव को पेट्रोल से जला दिया गया। इस घटना से देश भर में बवाल मचा हुआ है। हैदराबाद की

ही तरह बिहार के बक्सर जिले में भी कुछ लोगों ने एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक

दुष्कर्म किया फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसके शव पर पेट्रोल छिड़ककर

आग लगा दी। किशोरी का शव नगर थाना क्षेत्र से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है।

 

जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिन में घर से एक किशोरी के गायब होने की सूचना परिजनों ने

पुलिस को दी। जिसमें परिजनों ने बताया है कि पुत्री घर के दरवाजे पर खड़ी किसी अन्जान व्यक्ति के

साथ बात कर रही थी। जिसे घरवालों ने नजरअंदाज कर दिया।

 

इस बीच थोड़ी ही देर बाद परिजनों को अचानक ध्यान आया तो किशोरी वहां नजर नहीं आई। जिसके

See also  वक्फ संशोधन विधेयक : जेपीसी ने किन बदलावों को मंजूर किया, बिल में क्या-क्या है नया ? जानें...

बाद चारों तरफ उसकी खोजबीन की गई। लेकिन, कहीं भी पता नहीं चला। परेशान घरवालों ने अंत में

नगर थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई।

 

रात बीतने के बाद मंगलवार की सुबह इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा गांव के बधार (सुनसान स्थान वाला

खेत) से एक किशोरी का जला हुआ शव मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहकीकात

के बाद बताया कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है फिर उसका शव पेट्रोल डालकर जला दिया गया

है।

 

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने की मामले की पुष्टि :

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि शव की शिनाख्त कराई जा रही है।

शव के पोस्टमॉर्टेम के बाद पता चला है कि घटना को पिछले 24 घण्टे के भीतर ही अंजाम दिया

गया है।

 

एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने मौके पर पहुंच छानबीन की। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

See also  BIG News : शाहरुख के प्रोफेशन पर आर्यन के केस का बुरा असर! BYJU'S ने किंग खान के सभी विज्ञापन पर लगाया रोक

पोस्टमॉर्टम में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल आरोपियों की पतासाजी नहीं हो

पाई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।