GST Took Action After ED - हाई प्रोफइल क्लब और वाइन शॉप में GST की रेड
GST Took Action After ED - हाई प्रोफइल क्लब और वाइन शॉप में GST की रेड

टीआरपी डेस्क

रायपुर। एक बार फिर शराब कारोबारियों को घेरने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने शराब दुकानों और बड़ी भट्टियों को भी टारगेट में लिया है। सेन्ट्रल GST की टीम ने ED इनपुट के बाद यह एक्शन लिया है ऐसी खबर है। जानकारी के मुताबिक कोरबा और भाटापारा में GST के अफसरों ने देर रात से ही डेरा डाल रखा था। सुबह होते ही कुछ नाइट क्लब और शराब दुकानों में अफसरों ने छापा मारा। खबर है कि दोनाें ही शहरों में कुल 50-60 अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। इन शहरों में कुछ कारोबारियों के बारे में भी इनपुट मिले हैं, जिन्हें लेकर अफसर जांच कर रहे हैं।

भाटापारा में GST की दूसरी टीम जांच के लिए गई है। वहां एक सरकारी शराब दुकान में जांच की जा रही है। एक सुपरवाइजर के साथ GST के अफसर पूछताछ कर रहे हैं। GST के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि शराब दुकानों में ओवररेट के जरिए बड़ी तादाद में

See also  CG News: IPS अमरेश मिश्रा को मिली EOW और ACB चीफ की जिम्मेदारी, डीएम अवस्थी की पुलिस मुख्यालय में वापसी, देखें आदेश

कोरबा में टीपी नगर स्थित पाम माल के वन नाइट क्लब में GST की एक टीम जांच कर रही है। यह बार एक शराब कारोबारी परिवार से संबंधित है,जिनके रायपुर और बिलासपुर ठिकानों पर हाल ही में ED ने जांच की थी। मॉल के प्रबंधन से जुड़े लोग परिवहन ठेकों से जुड़े है। सूत्रों के मुताबिक कोरबा पहुंचे GST के अफसर पावर प्लांट की राख के ट्रांसपोर्टिंग के संबंध में भी जांच कर रहे हैं।

ED भी कर रही है पड़ताल

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शराब के कारोबारियों के ठिकानों पर ED ने छापे मारे थे। देर रात तक शराब कारोबारियों को ED दफ्तर में बुलाकर उनसे पूछताछ की गई थी। इसी कार्रवाई में ED को पूरे प्रदेश में शराब की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार और इसमें मनी लॉन्ड्रिंग की जानकारियां मिली है। इसी वजह से कोरबा और भाटापारा में ये कार्रवाई की जा रही है।