प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में जेल में बंद गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर इनाम दोगुना कर दिया है। इनाम की राशि 25 से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है।
प्रयागराज एमपी/एमएलए कोर्ट ने पिछले हफ्ते शाइस्ता की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद से ही शाइस्ता फरार है। उमेश पाल 2005 के बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह थे और वह अपने दो पुलिस गनर के साथ 24 फरवरी को सुलेमसराय में अपने घर के बाहर मारे गए थे।

इससे पहले एमपी/एमएलए कोर्ट ने 6 अप्रैल को मामले के संबंध में शाइस्ता की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, नकद इनाम बढ़ाने के बाद शाइस्ता पर नकेल कसने के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमों को तैनात किया गया है। हमने पहले ही शाइस्ता पर एक नया डोजियर तैयार कर लिया है, क्योंकि उसके खिलाफ धोखाधड़ी और सहित चार आपराधिक मामले लंबित हैं। हमने शाइस्ता के बारे में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त किया है और टीमें इस दिशा में काम कर रही हैं।

See also  पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को फिर किया गया नजरबंद

शहर के चकिया इलाके में अतीक के सात प्रमुख सहयोगियों की गिरफ्तारी और उसके पुराने कार्यालय भवन से नकदी और हथियारों की बरामदगी के बाद, पुलिस मामले में शाइस्ता की भूमिका का पता लगाने में सफल रही है और दावा किया है कि वह उन सभी बैठकों में शामिल हुई थी, जिसमें उमेश पाल को खत्म करने की साजिश रची गई थी। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर